---Advertisement---

लोहरदगा: पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार

On: June 15, 2025 5:11 AM
---Advertisement---

लोहरदगा: जिले में गांजा तस्करी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया है और एक तस्कर (संदीप साहू) को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा।। जब्त किए गए गांजे की कीमत बाजार में करीब 50 लाख रुपये आंकी जा रही है।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ओरैया के चटर बगिचा मुहल्ला, बगडू थाना क्षेत्र स्थित संदीप साहू (33) के घर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान वहां से 28 बोरों में भरा हुआ गांजा बरामद किया गया है। गांजे का कुल वजन 42.7 किलोग्राम था। पूछताछ के दौरान संदीप साहू ने पुलिस को अपने एक सहयोगी रवि साहू के बारे में जानकारी दी, जो लोहरदगा थाना क्षेत्र में रहता है। इसके आधार पर पुलिस ने रवि साहू के घर भी छापा मारा, जहां से 3.5 किलोग्राम गांजा धूल जब्त किया गया। हालांकि, रवि साहू मौके से फरार हो गया और अब उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें