---Advertisement---

विधायक ने पथ निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

On: June 16, 2025 2:26 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत हाकेदाग पंचायत में रामपुर से बरलांगा रोड स्वर्णरेखा नदी तक पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास सिल्ली विधायक अमित महतो की उपस्थिति में बुजुर्ग महिला शांति देवी ने किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने संवेदक को उच्च गुणवत्तापूर्ण के साथ पथ का निर्माण करने का निर्देश दिया और उपस्थित ग्रामीणों से भी कार्य में सहयोग करने का अपील किया। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने अपनी अन्य समस्याओं से विधायक को अवगत कराया, समस्याओं को देखते हुए उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अन्य समस्याओं का निपटारा भी किया जाएगा। मौके पर सुयोग साहू एवं भीष्म महतो समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now