---Advertisement---

रांची: 162 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, स्कूटी से करता था सप्लाई

On: June 16, 2025 12:48 PM
---Advertisement---

रांची: लोअर बाजार थाना की पुलिस ने इस्लामनगर से ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से ब्राउन शुगर और कैश भी पुलिस ने बरामद किया है। उसका नाम गुलजार अली है और वह हिंदपीढ़ी स्थित नेजाम नगर का रहने वाला है।

पुलिस ने उसके पास से करीब 28.66 ग्राम ब्राउन शुगर (162 पुड़िया) और 42 हजार रुपए नगद बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने कहा है कि वह बिहार के सासाराम में रहने वाले बबन साहू के पास से ब्राउन शुगर लाता है और वह खुद नशा करता है और ब्राउन शुगर बेचता भी है। उसने बताया कि वह रांची में स्कूटी पर घूमते हुए कई इलाकों में सप्लाई करता था। आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह जान पहचान वाले को ब्राउन शुगर देता था। एक स्थान पर रहकर नहीं बेचता था ताकि, वह पुलिस की पकड़ में नहीं आए।

आरोपित ने अपने कई साथियों का नाम पुलिस को बताया है जो ब्राउन शुगर का कारोबार करते हैं। पुलिस सभी का सत्यापन कर रही है ताकि, जल्द से जल्द इस मामले में अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो पाए।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now