---Advertisement---

रांची: 3 जुलाई को होगा रातू रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन, ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात

On: June 17, 2025 11:59 AM
---Advertisement---

Ranchi: रांचीवासियों को रातू रोड फ्लाईओवर सह एलिवेटेड कॉरिडोर की सौगात पाने के लिए अब कुछ और दिनों का इंतजार करना होगा। पहले इस फ्लाईओवर का उद्घाटन 19 जून होना था, लेकिन अब इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नई तारीख की घोषणा करते हुए बताया है कि अब इसका उद्घाटन 3 जुलाई 2025 को किया जाएगा। रातू रोड फ्लाईओवर के उद्घाटन को लेकर तैयारियां पहले ही अंतिम चरण में थीं। लेकिन केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की व्ययस्थता के कारण अब इसका उद्घाटन 03 जुलाई को किया जाएगा।

बता दें कि यह झारखंड का पहला एलिवेटेड कॉरिडोर है, जो राजधानी रांची में बनने जा रहा है। इससे लोगों को जाम से निजात मिलेगी। रातू रोड से कचहरी और अन्य जगहों पर जाने वाले लोगों को अब खराब रास्ते और जाम से नहीं जूझना पड़ेगा।


फ्लाईओवर के नामकरण को लेकर हर दिन आ रहे नए नाम के मांग

हर दिन इस फ्लाईओवर के नामकरण को लेकर नए नाम सामने आ रहे हैं। कुछ लोग इस फ्लाईओवर का नाम झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के नाम पर रखने की मांग कर रहे हैं। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और कांग्रेस चाहती हैं कि इसका नाम दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम पर रखा जाए। शहीद बिशुन महतो स्मारक संस्था ने शहीद बिशुन महतो के नाम पर इस फ्लाईओवर नामकरण करने की मांग की है। वीर बूदू भगत के नाम की चर्चा है, वहीं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ केसरी समाज के लोगों ने डॉ  वी पी केसरी के नाम पर फ्लाईओवर का नामकरण करने की मांग रखी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now