---Advertisement---
On: June 19, 2025 5:21 PM
---Advertisement---

स्वर्णरेखा एवं खरकई नदी डेंजर लेवल पार, भीषण बाढ़ की आशंका

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे भारी बारिश की आशंका जतायी, पूर्वी सिंहभूम जिले के 1 से लेकर आठ तक के स्कूलों की छुट्टी

पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त श्रीकर्ण सत्यार्थी ने ट्वीट करते हुए कहा है की मौसम विभाग ने 24 घंटे लगातार भारी बारिश की आशंका जताई है जिसको देखते हुए जिले के कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी कोटि के सरकारी,निजी,अल्पसंख्यक एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में दिनांक 20 जून को अवकाश घोषित किया जाता है।

वहीं दूसरी ओर उन्होंने कहा है कि खरकाई और स्वर्णरेखा नदी डेंजर लेवल से पार कर गई है। लोग सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

स्वर्णरेखा नदी मानगो पुल पर खतरे के निशान 121.40मीटर को पार करते हुए 123. 40 मीटर पहुंच गई है जबकि खरकई नदी आदित्यपुर ब्रिज पर खतरे के निशान 129 मीटर को पार करते हुए 133. 65 मी पर बह रही है। उन्होंने यह जानकारी ट्वीट कर शाम को 6:00 बजे दी है।

लगातार बारिश से कई क्षेत्रों में जल जमाव है नदी के आसपास के क्षेत्र में बाढ़ की आशंका को देखते हुए लोगों की मदद के लिए जिला उपायुक्त ने भारी बारिश के बीच किसी भी प्रकार की सहायता या सूचना देने हेतु जिला नियंत्रण कक्ष में अधिस्थापित पुलिस कंट्रोल रूम के फोन नं. 0657-2431028 जारी कर दिया है। जिस पर जिलावासी संपर्क कर सकते हैं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गैंगस्टर प्रिंस खान पर कसा कानूनी शिकंजा, वासेपुर स्थित घर में पुलिस ने की कुर्की जब्ती

बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, सत्र के कार्यदिवस में फेरबदल

रांची में दिनदहाड़े हिट एंड रन, मर्सिडीज चालक ने युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार, होमगार्ड जवानों को भी रौंदने की कोशिश; खौफनाक वीडियो आया सामने

पलामू: मेले में गोलगप्पा खाना पड़ा भारी, 250 से अधिक लोग बीमार

पंजाब के सीएम भगवंत मान को दुनिया का सबसे खतरनाक जहर ‘पोलोनियम-210’ देने का दावा, सांस लेने में दिक्कत के बाद भर्ती, अब अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

झारखंड विधानसभा के पंचम बजट सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च निषेधाज्ञा लागू,ये रहेगी मनाही