

रांची: प्रेस क्लब रांची में झारखंड कांग्रेस के नेताओं ने राहुल गांधी का 55वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, मंत्री दीपिका पांडे सिंह सहित प्रदेश के नेताओं ने सादगी के साथ केक काटकर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। इसी मौके पर कांग्रेस प्रभारी के राजू ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन पर सभी नेताओं ने सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी झारखंड में सामाजिक न्याय के लिए लड़ाई लड़ती रहेगी।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 18, 2026
Akash Lohra
October 18, 2026




