---Advertisement---

140 करोड़ की लागत से होगा सिल्ली-इलू बाईपास रेल लाइन का निर्माण, रांची से कम होगी टाटा की दूरी

On: June 22, 2025 6:19 AM
---Advertisement---

रांची: रांची रेल मंडल में सिल्ली- इलू बाईपास रेल लाइन के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। रांची रेल मंडल ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। 5.9 किमी लंबे सिल्ली-इलू नयी बाईपास रेल लाइन के निर्माण पर करीब 140 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है। इस रेल लाइन के बनने से रांची- हावड़ा -टाटा के बीच यात्रा का समय दो घंटे तक कम हो जाएगा। इस बाईपास लाइन के बनने से इंजन नहीं बदलना पड़ेगा। जिससे रांची से टाटा का सफर केवल 3:30 घंटे में पूरा हो पायेगा। अभी रांची-टाटा एक्सप्रेस मुरी, कोटशिला, पुरुलिया होकर 5:30 घंटे में टाटानगर पहुंचती है। इससे यात्रियों का किराया और समय बचेगा। रेलवे का ईंधन और संसाधन भी कम खर्च होगा।

इस रेल लाइन के निर्माण कार्य को जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।‌ इस रेल लाइन की जरूरत 2015 से महसूस की जा रही थी। रेलवे ने अब इस पर गंभीरता से कदम बढ़ाया है। इसके बनने से आसपास के क्षेत्रों में विकास की गति भी तेज होगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

होटवार जेल में बंद महिला कैदी ने जेलर और जेल अधीक्षक की गंदी करतूतों की पोल झालसा के समक्ष खोली

होटवार जेल सुपरिंटेंडेंट ने महिला कैदी का किया यौन शोषण,गर्भवती!प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी का दावा,सीएम हेमंत को पत्र

वेलनेस पर फोकस के साथ आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस ने लॉन्च की, ‘एक्टिव युवा’ प्लान

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर शोक की लहर,सीएम हेमंत,गवर्नर संतोष कुमार गंगवार समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

रांची में लापता मासूम अदिति का मिला शव का हिस्सा, नाले से बरामद अवशेष के बाद मचा हड़कंप

मौसम केंद्र का अलर्ट प्रदेश के कई जिलों में अगले 3 घंटे में, आंधी बारिश और वज्रपात