पलामू

पलामू: पुलिस मुठभेड़ में शामिल TSPC का एरिया कमांडर गिरफ्तार, लेवी वसूलने आया था

पलामू: छतरपुर में पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के एरिया कमांडर शंभु सिंह को गिरफ्तार किया है। वह पलवा टोला मोरचवा का रहने वाला है। कुछ दिनों पहले पलामू पुलिस के सर्च अभियान में टीएसपीसी का एरिया कमांडर गौतम यादव पकड़ा गया था। गौतम यादव के पकड़े जाने के बाद शंभू सिंह को टीएसपीसी ने एरिया कमांडर बनाया था।

एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने बताया कि आरोपी लेवी वसूलने छतरपुर के पलवा गांव आया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे पकड़ा। उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

कुछ दिनों पहले भी पलामू के मनातू थाना क्षेत्र में टीएसपीसी और पुलिस के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी। इसी मुठभेड़ में टीएसपीसी करियर कमांडर गौतम यादव को गोली लगी थी और बाद में वह बनारस के एक अस्पताल में इलाज कराते पकड़ा गया था। इस घटना में शंभू सिंह शामिल था। इसके पहले 10 अक्टूबर 2024 को पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के तुरीदाग के इलाके में पुलिस और टीएसपीसी के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में भी शंभू सिंह शामिल था।

शंभू सिंह ने पलामू पुलिस को टीएसपीसी के बारे में कई बड़ी जानकारी दी है। पुलिस को कई बातों की जानकारी मिली है जिसके बाद आगे का अभियान चलाया जा रहा है।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।