---Advertisement---

मुरी: RPF ने अवैध शराब के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार

On: June 23, 2025 2:01 PM
---Advertisement---

मुरी (रांची): ऑपरेशन ‘सतर्क’ के तहत आरपीएफ मुरी ने मुरी रेलवे स्टेशन एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाकर रविवार रात अवैध शराब के साथ 2 तस्करों को पकड़ा। दोनों आरोपी शराब बिहार ले जाकर बेचने की फिराक में थे।

जांच अभियान के तहत आरपीएफ ने रविवार रात प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर दो संदिग्धों को पकड़ा। दोनों के पास भारी बैग थे। पूछताछ में उनकी पहचान गणेश प्रसाद (55) निवासी जिला गया,बिहार एवं मोहित कुमार (21) निवासी जिला पटना,बिहार के रूप में हुई। तलाशी के दौरान 8 बोतल ब्लेंडर्स प्राइड, 10 कैन हायवर्ड्स बियर बरामद की गई। इस पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे शराब को अवैध रूप से बिहार ले जाकर बेचने की योजना में थे। दोनों के पास शराब रखने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। मौके पर शराब को जब्त करते हुए दोनों को आरपीएफ पोस्ट मुरी लाया गया। आज सोमवार (23.06.2025) को जब्त शराब एवं आरोपियों को आबकारी विभाग को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया गया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें