---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, जवानों ने पूरे इलाके को घेरा

On: June 26, 2025 12:37 PM
---Advertisement---

Encounter: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। गुरुवार को ये मुठभेड़ बसंतगढ़ के बिहाली इलाके में सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान हुई। इलाके में आंतकियों के देखे जाने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया। आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इलाके की घेराबंदी कड़ी कर दी गई है ताकि आतंकवादी किसी भी दिशा से भाग न सकें। इलाके में अतिरिक्त बलों को भेजा गया है और ड्रोन व निगरानी उपकरणों के जरिए भी निगरानी रखी जा रही है। गौरतलब ‌है कि मुठभेड़ अमरनाथ यात्रा शुरू होने से ठीक एक सप्ताह पहले हुई, जो 3 जुलाई से शुरू होने वाली है।

सेना की व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि “ऑपरेशन चल रहा है। विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, बसंतगढ़ के बिहाली इलाके में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था।”

जम्मू जोन के आईजीपी भीम सेन टूटी ने बताया, “बसंतगढ़ में मुठभेड़ हुई है। सुबह करीब 8:30 बजे संपर्क स्थापित हुआ। तलाशी अभियान अभी भी जारी है। मौसम खराब है। मौसम साफ होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। हमारे अनुसार यह 4 आतंकियों का समूह है।”

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

‘भारतीय मुसलमान भी हिंदू, घर वापसी करानी है… हिंदू 3 बच्चे पैदा करें’ लखनऊ में बोले RSS चीफ मोहन भागवत

पाकिस्तान में भीषण आतंकी हमला,‌ आर्मी के चेकपोस्ट को आत्‍मघाती हमलावर ने उड़ाया; 11 सैनिकों की मौत

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक