खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

जमशेदपुर:साउथ प्वाइंट स्कूल पटमदा में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकली

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर:साउथ प्वाइंट स्कूल पटमदा में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा भक्तिमय उल्लास के साथ विधालय के बच्चों ने निकाली।

सबसे पहले विद्यालय के प्राचार्य श्री अरुण कुमार सिंह जी ने भगवान की पूजा अर्चना ,भोग लगाकर दीप प्रज्वलित किया।रथ पर भगवान की प्रतिमा को रख विधालय के विभिन्न हिस्सों में घुमाते हुए स्कूल हॉल में रखा गया।

इस दौरान भगवान की मूर्तियों को बहुत ही सुन्दर ढंग से सजाया गया था। प्राचार्य जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए रथ यात्रा के महत्व को भी समझाया।रथ बने वाहन को भी फूल मालाओं से सजाया गया था।

यात्रा में विद्यालय के बच्चे शिक्षक शिक्षिकाएं सभी सम्मिलित हुए।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।