---Advertisement---

करोड़ों की लागत से हो रहा सदर अस्पताल का सुंदरीकरण लेकिन सदर अस्पताल में नहीं है डेंगू जाँच की व्यवस्था – चन्दन जायसवाल

On: September 13, 2023 5:34 PM
---Advertisement---

गढ़वा : आज उपायुक्त महोदय से मिलकर इस गंभीर समस्या से अवगत कराया एवं अतिशीघ्र समस्या का समाधान का आग्रह किया।

सदर अस्पताल में यथाशीघ्र डेंगु की जांच के लिए इलाइजा टेस्ट की व्यवस्था कराते हुए समुचित इलाज हेतु जागरूकता एवं सघन आबादी वाले क्षेत्रों में फॉगिंग की व्यवस्था करायी जाए ꫰

गढ़वा जिला अंतर्गत डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। करोड़ो रुपये की लागत से सदर अस्पताल गढ़वा की सुंदरीकरण का कार्य हो रहा है। परंतु अभी तक सदर अस्पताल में डेंगू की जांच के लिए एलाइजा टेस्ट की व्यवस्था नहीं है तथा संभावित मरीजों के सैंपल मेदिनीनगर,रिम्स रांची भेजा जा रहा है। विदित हो कि डेंगू के मरीजों का यथाशीघ्र पहचान कर समय पर समुचित ईलाज नहीं किया जाये तो यह जानलेवा साबित हो सकता है दूसरी ओर गढ़वा एक ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण यहां बी०पी०एल० परिवारों की संख्या ज्यादा है एवं सुखाड़ के कारण इनकी आर्थिक स्थिति और भी दयनिय हो गई है। इन सब के बावजूद डेंगू के जांच के लिए प्राईवेट अस्पतालों (जाँच घर ) पर निर्भर होने के लिए विवश है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खूंटी में उग्रवादियों का तांडव,कई राउंड फायरिंग,मशीन में आग,पर्चा छोड़ा

टाटा मोटर्स फ्रेम फैक्ट्री के कर्मचारी अजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर यूनियन एवं प्रबंधन ने दी विदाई

टाटा मोटर्स व्हीकल फैक्ट्री लाइन 3 में कार्यरत सत्य नारायण सिंह सेवानिवृत्त, यूनियन व प्रबंधन की ओर से भावभीनी विदाई

जेएसएसपी में अंग्रेजी कोरल रेसिटेशन, 250 छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग पर दी प्रस्तुति

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले,रेलवे कनेक्टिविटी एवं विकास के लिए कई मांगे रखी

जमशेदपुर:गायत्री ज्ञान मन्दिर में रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न होने पर समीक्षा बैठक संपन्न