---Advertisement---

पुरी जगन्नाथ यात्रा: भारी भीड़ में फंसने से 625 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी, 9 गंभीर; मोड़ पर अटक गया था भगवान बलभद्र का रथ

On: June 28, 2025 7:09 AM
---Advertisement---

पुरी जगन्नाथ यात्रा: ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा में इस बार असाधारण भीड़ के कारण अव्यवस्था फैल गई। भगवान बलभद्र का रथ यात्रा मार्ग के एक मोड़ पर अटक गया, जिससे रथ की गति धीमी हुई और बड़ी संख्या में श्रद्धालु फंस गए। काफी संख्या में लोग प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस गए, जिससे रथों की सुचारू आवाजाही में और बाधा उत्पन्न हुई। जिसके कारण 625 श्रद्धालुओं को चोटों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा। प्रशासन के मुताबिक, 70 लोगों अस्पताल में भर्ती किया गया। इनमें से 9 की हालत गंभीर है।

पुरी में सालाना जगन्नाथ यात्रा का शनिवार को दूसरा दिन है। आज सुबह 10 बजे फिर रथयात्रा शुरू हुई। भक्तों ने तीनों रथों को खींचना शुरू किया। सुबह 11.20 बजे भगवान बलभद्र का रथ गुंडिचा मंदिर पहुंच गया। इसके बाद देवी सुभद्रा का रथ पहुंचेगा। तीनों रथों सबसे पीछे भगवान जगन्नाथ का नंदीघोष रथ चल रहा है। मुख्य मंदिर से गुंडिचा मंदिर की दूरी 2.6 किमी दूर है। 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु होने की वजह से अभी दो से तीन घंटे और लग सकते हैं। गुंडिचा मंदिर में भगवान 9 दिन ठहरेंगे। कल की अपेक्षा आज भीड़ 10-20% कम है। शुक्रवार को रथ यात्रा में 10 लाख से ज्यादा लोग थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची:जमशेदपुर की लड़की को बर्थडे पार्टी में बॉयफ्रेंड ने नशीला पिज़्ज़ा खिलाया और फिर की दरिंदगी,गिरफ्तार

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उप चुनाव:3 सीटों के लिए 5 उम्मीदवारों ने ली नामांकन पत्र

सुंदरनगर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बाल अधिकार,बाल विवाह,पोक्सो विषयों पर चित्रांकन,निबंध,क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित

झारखंड:SC के निर्देशों का उल्लंघन, सरकार ने की सूचना आयुक्तों का चयन,CBI या ED से जांच व संपत्ति सार्वजनिक करने की मांग

ये बात हजम नहीं हुई यार!गुरु घर का देनदार गुरचरण सिंह बिल्ला बतौर संयोजक चुनाव कराने का प्रभार!

बोकारो:28 पुलिस कर्मियों के सस्पेंशन ऑर्डर पर एसपी को पुलिस एसोसिएशन की चुनौती