---Advertisement---

गढ़वा को मिलेगा फोरलेन की सौगात, 3 जुलाई को नितिन गडकरी करेंगे संखा-खजूरी बाईपास का उद्घाटन

On: June 28, 2025 1:08 PM
---Advertisement---

गोवावल के हुर गांव में होगा भव्य कार्यक्रम, तैयारियों का लिया गया जायजा

गढ़वा|पिंटू कुमार

गढ़वा। गढ़वा जिले के लिए एक ऐतिहासिक क्षण आने वाला है। आगामी 3 जुलाई को भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गढ़वा जिले के गोवावल क्षेत्र अंतर्गत हुर गांव में आगमन करेंगे। इस अवसर पर वे सांखा-खजूरी गढ़वा फोरलेन बाईपास सड़क परियोजना का लोकार्पण करेंगे।

यह फोरलेन सड़क न सिर्फ जिले के आवागमन को सरल बनाएगी, बल्कि पूरे पलामू प्रमंडल के विकास की रफ्तार को भी गति देगी। इस महत्वपूर्ण परियोजना को मूर्त रूप देने में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम और गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी की सक्रिय भूमिका रही है। दोनों जनप्रतिनिधियों ने गढ़वा के चतुर्दिक विकास को लेकर निरंतर प्रयास किया, जिसका परिणाम अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है।

गडकरी के आगमन और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को सड़क परिवहन सुरक्षा समिति के सदस्य रवींद्र नाथ तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे, नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने स्थल का निरीक्षण किया। तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया गया।

गढ़वा के लोग गडकरी से विकास की कई अपेक्षाएं पाले हुए हैं। जिले में अन्य अधूरी पड़ी सड़कों के निर्माण, नए प्रोजेक्ट्स और आधारभूत संरचनाओं को लेकर गडकरी के इस दौरे को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कार्यक्रम स्थल पर विधायक प्रतिनिधि सत्येंद्र तिवारी, लक्ष्मी पांडे, पुलस्त तिवारी, रामा शंकर यादव, प्रवीण तिवारी, राजू चौबे, चंदन कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now