---Advertisement---

इधर जाने से बचें: गढ़वा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आगमन को लेकर वाहनों का मार्ग बदला

On: July 2, 2025 8:50 AM
---Advertisement---

गढ़वा: 3 जुलाई दिन गुरुवार को केंद्रीय परिवहन मंत्री माननीय श्री नितिन गडकरी जी का आगमन हो रहा है। उनके कार्यक्रम को देखते हुए गढ़वा जिले में ट्रैफिक के आवागमन को व्यवस्थित रखने की दृष्टिकोण से भारी वाहन एवं छोटे वाहन तथा अन्य प्रकार के आवागमन के लिए उक्त व्यवस्था की गई है।

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के आगमन के मद्देनजर यातायात व्यवस्था हेतु निम्न बदलाव किए गए हैं:

1. रंका की ओर आने वाले बड़े वाहन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रंका पुल से शहर की ओर आगे नहीं जाएंगे।

    2. रंका की ओर से आने वाले सभी चार पहिया वाहन ओवरब्रिज पर न चढ़कर सीधे टंडवा की ओर जाएंगे।

    3. शहीद अंजान शरीफ की ओर जाने वाले वाहन मध्या चौक से होकर जाएंगे। फोरलेन की ओर से कोई वाहन शहीद अंजान शरीफ की ओर नहीं जाएंगे, बल्कि सभी गाड़ियां लौटने के क्रम में फोरलेन पर चढ़कर सीधा झूरा गांव होते हुए शाहपुर रोड में जाएंगी। पूरा रास्ता वनवे रहेगा। मेराल की ओर से अंजान शरीफ की ओर जाने वाली सभी गाड़ियां गढ़वा शहर रंका मोड होते हुए मध्या चौक जाएंगी।

    4. कल्याणपुर ओवरब्रिज से हुर ओवरब्रिज तक फोरलेन में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सभी वाहनों के लिए आवागमन बंद रहेगा। नगर ऊंटरी के तरफ से आने वाली सभी बड़ी गाड़ियां लगमा से आगे नहीं बढ़ेंगे।

    Vishwajeet

    मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

    Join WhatsApp

    Join Now