---Advertisement---

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कल रांची में रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का करेंगे उद्घाटन

On: July 2, 2025 4:37 PM
---Advertisement---

रांची: रांची वासियों को कल 3 जुलाई को बड़ी सौगात मिलने वाली है। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कल गुरुवार को रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन को लेकर  तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कल रांची के साथ साथ गढ़वा में भी एनएचएआइ की योजनाओं का उदघाटन करेंगे।


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कल सुबह करीब 10.40 बजे दिल्ली से रांची आयेंगे। इसके बाद गढ़वा के हूर गांव जायेंगे। गढ़वा में दिन के 12 बजे रेहला फोर लेन सड़क का उदघाटन करेंगे।साथ ही गढ़वा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद हेलीकॉप्टर से दिन के 2:15 बजे रांची लौटेंगे।

रांची में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सबसे पहले बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। उसके बाद यहां से रातू रोड पहुंचेंगे और करीब 3 बजे एलिवेटेड कॉरिडोर का उदघाटन करेंगे। मोटरसाइकिल जुलूस के साथ मंत्री ओटीसी ग्राउंड पहुंचेंगे और सभा को संबोधित करेंगे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड की राजधानी में शर्मनाक वारदात, घर में अकेली युवती को अगवा कर गैंगरेप!मची सनसनी

एसआईपी में निवेश तो बढ़ा, पर रजिस्ट्रेशन के रुझान जता रहे निवेशकों की सतर्कता

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी

प्रदेश में बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने तमाम अफसरों के साथ की बैठक,बोली!

झारखंड:प्रदेश में ध्वस्त बिजली व्यवस्था पर पूर्व सीएम रघुवर का सीएम हेमंत को पत्र बोले!