---Advertisement---

रांची में मुहर्रम पर्व पर ड्राई डे, शराब की दुकानें रहेंगी बंद

On: July 5, 2025 5:10 PM
---Advertisement---

रांची: मुहर्रम पर्व 2025 के अवसर पर 6 जुलाई 2025 को रांची जिला में ड्राई डे (शुष्क दिवस) घोषित किया गया है। सहायक आयुक्त उत्पाद द्वारा शुष्क दिवस को रांची जिला की सभी प्रकार की खुदरा उत्पाद दुकानें, बार एवं क्लब सहित थोक बिक्री परिसर (JSBCL), सभी देशी/विदेशी शराब की विनिर्माणशाला तथा सभी प्रकार की उत्पाद अनुज्ञप्ति परिसर बन्द रखने का आदेश दिया गया है।

सहायक आयुक्त उत्पाद द्वारा ड्राई डे पर किसी भी प्रकार से शराब की बिक्री एवं आपूर्ति पर प्रतिबंध से सभी अनुज्ञाधारियों को अवगत कराने एवं बंदी आदेश का सख्ती से अनुपालन का आदेश दिया गया है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में खुदरा दुकानों को सीलबंद करने के साथ कडी निगरानी एवं सतर्कता रखते हुए सघन गश्ती एवं छापामारी कर अवैध शराब बिक्री पर रोक सुनिश्चित करने के आदेश दिये हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now