---Advertisement---

बिहार की मतदाता सूची में मिले घुसपैठिए! वोटर लिस्‍ट में नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार के लोगों के नाम; चुनाव आयोग लेगा एक्शन

On: July 13, 2025 7:53 AM
---Advertisement---

पटना: बिहार में चल रही विशेष गहन संशोधन (SIR) प्रक्रिया के दौरान बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) ने एक बड़ी खुलासा किया है। उन्होंने मतध सूची में नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार से आए कई लोगों के नाम पाए हैं। बूथ लेवल ऑफिसर्स ने घर-घर सत्यापन के दौरान ऐसे मामले पकड़े हैं। खासकर सीमांचल क्षेत्र में ऐसे केस सामने आए हैं। चुनाव आयोग इन संदिग्ध नामों को हटाने के लिए गृह मंत्रालय को पत्र लिखने की तैयारी में है।

अभियान ने मतदाता सूची में कई अनियमितताएं उजागर की हैं। घर-घर सत्यापन के दौरान बूथ लेवल ऑफिसर्स ने नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार के नागरिकों के नाम मतदाता सूची में पाए जिनके पास आधार, राशन कार्ड और अन्य दस्तावेज भी थे। खासकर सीमांचल क्षेत्र (किशनगंज, अररिया, कटिहार, पूर्णिया) में ऐसे मामले ज्यादा पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार, चुनाव आयोग ने 7.9 करोड़ मतदाताओं में से 6.32 करोड़ एन्यूमरेशन फॉर्म्स इकट्ठे कर किए हैं जो 80% से अधिक है। आगामी 1 अगस्त को ड्राफ्ट सूची प्रकाशित होने के बाद 30 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जाएंगी और 30 सितंबर 2025 को अंतिम सूची जारी होगी। संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान के लिए गृह मंत्रालय को पत्र लिखा जाएगा।

बता दें कि बिहार में आयोग के इस विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का मामला कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा था। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करने के बाद चुनाव आयोग को बड़ी राहत दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया था कि बिहार में वोटर लिस्ट के सर्वे का काम जारी रहेगा। कोर्ट ने इस मामले में चुनाव आयोग से एक हफ्ते में जवाब मांगा। 28 जुलाई को इस मामले पर अगली सुनवाई होगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अनंत सिंह ने विधायक पद की शपथ ली, CM नीतीश के पैर छूकर लिया आशीर्वाद; देखें VIDEO

बिहार में 5 सहेलियों ने एक साथ खाया जहर, 4 की मौत; पुलिस के आने से पहले शवों को जलाया

समलैंगिक संबंध बनाने से किया इंकार, बुआ ने रूद्राक्ष की माला से भतीजी को गला घोंटकर मार डाला; कई महिलाओं को बना चुकी है शिकार

खाकी पर उठे सवाल! पुलिस-चोर मुठभेड़ में दो बहनों को लगी गोली, जानिए पूरा मामला

पूर्णिया में युवती से गैंगरेप: जबरन शराब पिलाकर नचाया, फिर 6 युवकों ने की दरिंदगी, युवती की हालत नाजुक; मुख्य आरोपी मोहम्मद जुनैद गिरफ्तार

पटना: गोला रोड में बेकाबू थार का कहर, आधा दर्जन लोगों को कुचला,गुस्साई भीड़ ने फूंकी गाड़ी