---Advertisement---

रांची: साइबर अपराधियों को सपोर्ट सिस्टम उपलब्ध कराने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 14 गिरफ्तार

On: July 18, 2025 3:13 PM
---Advertisement---

रांची: रांची पुलिस ने साइबर अपराधियों को सपोर्ट सिस्टम देने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा किया गया है। पुलिस ने गिरोह के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 90 एटीएम और दर्जनों मोबाइल और लैपटॉप बरामद किए गए हैं।

डीआईजी सह रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बरियातू थाना और एसएसपी की स्पेशल टीम ने रांची के बरियातू इलाके में छापेमारी कर 14 जालसाजों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह क्रिकेट में सट्टेबाजी से लेकर कई तरह के ऑनलाइन गेमिंग में शामिल था। जिसके द्वारा लोगों से ठगी की जाती थी। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी ऑनलाइन तरीके से होने वाले कई जालसाजी के अपराध में शामिल थे। गिरफ्तार सभी अपराधी साइबर अपराधियों को सपोर्ट सिस्टम भी उपलब्ध करवाते थे। मास्टरमाइंड बिहार में बैठ कर इस गिरोह का संचालन कर रहा था। रांची पुलिस का दावा है कि जल्द ही मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

जिन 14 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, वे सभी बिहार के रहने वाले हैं। पिछले डेढ़ महीने से सभी आरोपी बरियातू इलाके में किराए का मकान लेकर ठगी का धंधा चला रहे थे। गिरफ्तार अपराधियों में केशव कुमार, आलोक बलजीत, सुमित शिवहर, दिलीप कुमार, पंकज कुमार, विवेक कुमार, लव कुमार, नीतिश कुमार, साजन कुमार, अंजन कुमार, सुबोध कुमार, अरुण यादव और रोशन कुमार शामिल हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

होटवार जेल में बंद महिला कैदी ने जेलर और जेल अधीक्षक की गंदी करतूतों की पोल झालसा के समक्ष खोली

होटवार जेल सुपरिंटेंडेंट ने महिला कैदी का किया यौन शोषण,गर्भवती!प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी का दावा,सीएम हेमंत को पत्र

वेलनेस पर फोकस के साथ आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस ने लॉन्च की, ‘एक्टिव युवा’ प्लान

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर शोक की लहर,सीएम हेमंत,गवर्नर संतोष कुमार गंगवार समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

रांची में लापता मासूम अदिति का मिला शव का हिस्सा, नाले से बरामद अवशेष के बाद मचा हड़कंप

मौसम केंद्र का अलर्ट प्रदेश के कई जिलों में अगले 3 घंटे में, आंधी बारिश और वज्रपात