---Advertisement---

सीएम हेमंत सोरेन और नव नियुक्त मुख्य न्यायाधीश कल रांची पहुंचेंगे

On: July 21, 2025 5:25 PM
---Advertisement---

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल मंगलवार की शाम दिल्ली से रांची आएंगे। वहीं झारखंड हाईकोर्ट के नव नियुक्त मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान भी रांची आएंगे। मालूम हो कि 23 जुलाई को राजभवन में न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान को राज्यपाल संतोष गंगवार पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान को हाल ही में झारखंड हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। उनके कार्यभार ग्रहण समारोह में कई न्यायिक हस्तियों और गणमान्य व्यक्तियों के आने की उम्मीद है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now