---Advertisement---

रांची: पेट्रोल पंप से 50 हजार की लूट, वारदात CCTV में कैद

On: July 25, 2025 9:12 AM
---Advertisement---

रांची: विधानसभा थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर देर रात तीन नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की। बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ मारपीट कर बंदूक की नोक पर करीब 50 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

वारदात उस समय हुई जब तेज बारिश हो रही थी। बदमाशों ने रेनकोट और हेलमेट पहन रखे थे ताकि पहचान न हो सके। पहले उन्होंने सामान्य ग्राहक की तरह पेट्रोल भरवाया, फिर अचानक हथियार निकालकर कर्मचारियों को कब्जे में ले लिया। विरोध करने पर मारपीट की और कैश काउंटर से लगभग 50 हजार रुपये लेकर भाग निकले।

घटना की सूचना मिलते ही विधानसभा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची‌। पुलिस ने पेट्रोल पंप में लगे CCTV फुटेज जब्त कर लिए हैं जिसमें अपराधियों की तस्वीरें और वारदात की पूरी प्रक्रिया कैद है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now