---Advertisement---

श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए श्री शिव शक्ति के दो यात्री रवाना

On: July 30, 2025 9:22 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:सावन के पावन महीने में भारत और चीन सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए चयनित हुए धार्मिक,अध्यात्मिक और समाजिक संस्था श्री शिव शक्ति परिवार के दो प्रमुख सेवादार टेल्को निवासी विश्वनाथ बोस और आनंद कुमार प्रातः7 बजे पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुए,


उन्हें टाटानगर स्टेशन पर संस्था के तरफ से महासचिव कैलाशी विजय शर्मा, कैलाशी बबलू शर्मा, कैलाशी जय चौबे, कैलाशी आलोक बिहारी,उत्तम कु नाथ, उदय, सुमित, कैलाशी छोटू मुनिराज आदि ने फूल माला, मोमेंटो, अंगवस्त्र, मिठाई, चन्दन तिलक व भस्म लगाकर हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारे के साथ महिमामय व गरिमामय लोगों कि उपस्थिति में विदाई दी गई और दोनों यात्री श्री कैलाश मानसरोवर के दर्शन पूजन कर 23 अगस्त कों टाटानगर वापसी करेंगे। ज्ञात हो सनातन धर्म का सबसे ऊँचा तीर्थ धाम 19500 फिट पर श्री कैलाश मानसरोवर है जो बड़ा ही कठिन, दुर्गम और जोखिम यात्रा है, यह यात्रा कोरोना काल से 5 वर्षो से बंद थी और इस साल से यात्रा शुरू हुई है,इस यात्रा में लगभग 2.5 लाख रुपए लगते है, सरकार के तरफ से न कोई सब्सिडी है और न ही कोई रियायत दी जा रही है, अपितु पिछले रघुवर दास सरकार के तरफ से 1 लाख रुपए प्रत्येक यात्रियों कों दिए जाते थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का छठा दिवस संपन्न, “प्रभु राम जानकी विवाह” प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु

जमशेदपुर: पेट्रोल डीजल के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

सेगमेंट में पहली बार ट्विन-सिलेंडर सीएनजी किट के साथ लॉन्च,निसान ग्रेवाइट,82,999 रुपये में मिलेगी सरकार प्रमाणित सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट

“आपन सरस्वतिया” अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, दूसरे दिन भी जारी रहा नदी सफाई कार्य

शहर के वार्ड 10 में नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ, जलजमाव से मिलेगी राहत

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी