July 26, 2026

रामगढ़: फूड सेफ्टी विभाग ने 30 हजार लीटर मिलावटी दूध किया जब्त, होटल संचालक हिरासत में

image_editor_output_image-914853287-1753980034195.jpg

रामगढ़: एनएच-33 स्थित कोठार रॉबिन होटल के पास दूध के टैंकर में पानी और केमिकल मिलाने की गुप्त सूचना पर फूड सेफ्टी विभाग ने छापेमारी कर 30 हजार लीटर मिलावटी दूध जब्त किया। जब्त दूध को रामगढ़ डंपिंग यार्ड में नष्ट कर दिया गया। जांच में पाया गया कि ओडिशा से उत्तर प्रदेश जा रहे टैंकर से पहले शुद्ध दूध निकाला गया, फिर उतनी ही मात्रा में पानी और केमिकल डालकर मिलावट की गई।

इस पूरे मिलावटी कारोबार के दौरान टैंकर चालक, एक पिकअप वैन और होटल संचालक की संलिप्तता सामने आई है। मौके पर पहुंचे अफसरों को देख मिलावट करने वाले फरार हो गए, लेकिन होटल संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

फूड सेफ्टी विभाग ने टैंकर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि मिलावटी दूध कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें दंडित किया जाएगा।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed