July 26, 2026

झारखंड में भारी बारिश का दौर जारी, कल 8 जिलों में येलो अलर्ट

image_editor_output_image-915776808-1753982366597.jpg

Jharkhand Weather: मौसम विभाग ने झारखंड के उत्तरी-मध्य एवं उत्तर-पूर्वी भागों के कुछ जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई है। 1 अगस्त यानि शुक्रवार को हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर और दुमका जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ वर्षा और वज्रपात होने की भी संभावना है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। इसलिए इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

दरअसल, मानसून ट्रफ अभी राजधानी रांची से गुजर रहा है। वहीं, बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश में चक्रवात बना हुआ है, जिसकी वजह से झारखंड में आने वाले दिनों में भी बारिश जारी रहेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक 31 जुलाई 2025 तक का मौसम विभाग का रिकॉर्ड बताता है कि मानसून के इस सीजन में अब तक 508.2 मिलीमीटर की बजाय 760.7 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। यह सामान्य से 50 फीसदी अधिक है। झारखंड के 3 जिलों में 1000 सेंटीमीटर से अधिक वर्षा हो चुकी है। रांची में 1051.7 मिलीमीटर, जमशेदपुर में 1334.8 मिलीमीटर, सरायकेला-खरसावां जिले में 1012.6 मिलीमीटर वर्षा हुई है। जिन जिलों में सबसे ज्यादा वर्षा हुई है, उसमें चाईबासा, डालटनगंज और बोकारो थर्मल भी शामिल हैं।

ख़बर को शेयर करें।