सिल्ली :- राजकीय रेल थाना मुरी एवं रेलवे सुरक्षा बल के संयुक्त तत्वाधान में रेलवे स्टेशन तथा ट्रेनों में राजकीय रेल थाना प्रभारी जमादार मुंडा के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी ने यात्रियों को जागरुक करते हुए कहा कि सफर करते समय नशा पान से दूर रहें। ताकि दूसरे यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े एवं डायन विसाही के चक्कर में ना पड़े । क्योंकि यह एक अंधविश्वास और अभिशाप है। मॉब लिंचिंग से दूर रहे तथा मानव तस्करी की जानकारी होने पर तुरंत राजकीय रेल थाना या रेलवे सुरक्षा बल को सूचित करें , ताकि समय रहते ही कारवाई किया जा सके। इस मौके पर रेल थाना के अवर निरीक्षक शिव प्रसन्न राम, आरक्षी रंजन सिंह, अभिमन्यु महतो, चुनाराम मुर्मू, रेलवे सुरक्षा बल के अवर निरीक्षक पवन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक अजीत कुमार तथा संतोष कुमार समेत दर्जनों पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
राजकीय रेल थाना मुरी ने जागरूकता अभियान चलाया










