---Advertisement---

श्री बंशीधर नगर: चैंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव अनियमितताओं के कारण स्थगित, झारखंड चैंबर के निर्देश पर लिया गया फैसला

On: August 3, 2025 7:30 PM
---Advertisement---



शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, श्री बंशीधर नगर इकाई का बहुप्रतीक्षित चुनाव अब अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। चुनाव संचालन के लिए नियुक्त पदाधिकारियों ने सदस्यता प्रक्रिया के दौरान अनियमितता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह निर्णय लिया।

इस संबंध में मुख्य चुनाव पदाधिकारी तस्लीम खान ने बैठक में जानकारी दी कि श्री बंशीधर नगर चैंबर, झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज से संबद्ध है, और सदस्यता प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर उन्होंने राज्य स्तरीय चैंबर से मार्गदर्शन मांगा था।

झारखंड चैंबर के पदाधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जब तक राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक नियुक्त होकर पूरी प्रक्रिया की जांच नहीं कर लेते, तब तक चुनाव की प्रक्रिया को स्थगित रखा जाए। इसके आलोक में स्थानीय संरक्षक और मानद सदस्यों की सहमति से यह निर्णय लिया गया।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने यह भी प्रस्ताव पारित किया कि चुनाव अब झारखंड चैंबर द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की निगरानी में ही संपन्न कराया जाए, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। इसके बाद मुख्य चुनाव अधिकारी ने औपचारिक रूप से चुनाव स्थगन का पत्र जारी किया, जिसमें कहा गया है कि झारखंड चैंबर से मार्गदर्शन प्राप्त होने के बाद ही नई तिथि घोषित की जाएगी।

बैठक में चुनाव पदाधिकारी ओमप्रकाश चौबे, राजन सोनी, राकेश कुमार, संरक्षक राम प्रसाद, रवि प्रकाश, रामजी कांस्यकार, शमीम खान, समेत उदय प्रकाश जायसवाल, गोपाल जायसवाल, धीरेन्द्र चौबे, शंभू सौदागर, नवनीत अग्रवाल, निशित जायसवाल, आशीष कुमार, संतोष प्रसाद, राजीव कुमार, अनिल नीलू, मिक्की जायसवाल सहित कई अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

चुनाव स्थगन की सूचना के बाद नगर में चैंबर से जुड़े व्यापारियों और उम्मीदवारों के बीच मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। सभी अब झारखंड चैंबर से नई तिथि की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।



Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

श्री बंशीधर की नगरी से प्रदेशभर में योग विस्तार का संकल्प, गांव-गांव तक पहुंचेगा योग अभियान

भवनाथपुर की राजनीति में बड़ा भूचाल: विधायक अनंत प्रताप देव से अलग हुए दीपक प्रताप देव, बोले- हेमंत सोरेन ही हमारे नेता

12 वर्ष पुराने हत्या के मामले में विशुनपुरा के तीन दोषियों को 10-10 वर्ष का कठोर कारावास

रमना के छह दोषियों को सात वर्ष पुराने हत्या मामले में उम्रकैद, अदालत ने 10-10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया

अतिक्रमण हटाने, भारी वाहनों पर रोक, सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था और ट्रैफिक सुधार की उठाई मांग

श्री बंशीधर नगर में नर्स की लापरवाही से नवजात शिशु की मौत,प्रसव के दौरान इलाज में लापरवाही का आरोप