---Advertisement---

नगर निकाय चुनाव : सोशल मीडिया पर 24×7 पैनी नजर, भड़काऊ पोस्ट पर तुरंत कार्रवाई – थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार

On: February 8, 2026 12:21 PM
---Advertisement---

अफवाह, हेट स्पीच और फर्जी वीडियो फैलाने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा

झारखंड वार्ता संवाददाता

श्री बंशीधर नगर(गढ़वा)। नगर निकाय चुनाव के तहत चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। नगर ऊंटारी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर 24×7 कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

थाना प्रभारी ने कहा कि हेट स्पीच, अफवाह, भड़काऊ पोस्ट, आपत्तिजनक सामग्री या फर्जी वीडियो फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जाएगा। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि बिना अनुमति जुलूस निकालने, चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन तथा सोशल मीडिया पर नियमों के खिलाफ पोस्ट करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि व्हाट्सऐप ग्रुप के एडमिन भी अपने-अपने ग्रुप में पोस्ट होने वाली सामग्री के लिए जिम्मेदार माने जाएंगे।

थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने आम नागरिकों से अपील की कि वे निडर होकर मतदान करें और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि, अफवाह या शिकायत की सूचना नगर ऊंटारी थाना अथवा डायल 112 पर तुरंत दें।

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पहली बारिश में ही खुली नगर पंचायत की पोल, जलजमाव से जंगीपुर बस्ती टोला बना तालाब

पहले बड़े भाई के लिए मांगा था वोट, अब खुद बनेंगे दावेदार; भवनाथपुर की सियासत में नई पटकथा लिख रहे दीपक प्रताप देव

श्री बंशीधर की नगरी से प्रदेशभर में योग विस्तार का संकल्प, गांव-गांव तक पहुंचेगा योग अभियान

भवनाथपुर की राजनीति में बड़ा भूचाल: विधायक अनंत प्रताप देव से अलग हुए दीपक प्रताप देव, बोले- हेमंत सोरेन ही हमारे नेता

12 वर्ष पुराने हत्या के मामले में विशुनपुरा के तीन दोषियों को 10-10 वर्ष का कठोर कारावास

रमना के छह दोषियों को सात वर्ष पुराने हत्या मामले में उम्रकैद, अदालत ने 10-10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया