सिल्ली : सिल्ली प्रखण्ड मे नि:शुल्क सहायक उपकरण जांच एवं वितरण शिविर कार्यक्रम 12 अगस्त 2025 को आयोजित कि गई है, जिसमे 03 से 18 वर्ष आयुवर्ग के दिव्यांग बच्चे भाग लेंगे। शिविर मे जो बच्चे सुन नही पाते, श्रवण बाधित, जो बच्चे चल नही सकते, शारिरिक दिव्यांग, जिन बच्चों की बुद्धि कम है, बौध्दिक अक्षमता जो बच्चे बिल्कुल भी देख नही सकते, दृष्टिहीन हैं इस शिविर में आ सकते है। शिविर मे आने के लिए आधार कार्ड, यूडीआईडी दिव्यांग प्रमाण पत्र, मुखिया द्वारा बना आय प्रमाण पत्र लेकर आना है। दिव्यांग बच्चों के साथ अभिभावक जरूर आए।