July 26, 2026

देलबेड़ा मंदिर में भंडारा का हुआ आयोजन

9a10ff91-eb12-4977-93b3-727ef614b625.jpg

सिल्ली:-प्रखंड के देलबेड़ा शिव मंदिर में सोमवार को सावन भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारे में पुरुष,महिलाएं,बच्चों और बुजुर्गों ने भी भंडारा सेवा में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस आयोजन ने समाज में भाईचारे और सद्भावना का संदेश दिया। भंडारे में सभी धर्म,जाति और वर्ग के लोग एक साथ जुटे और भगवान शिव की आराधना में लीन रहे। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि यह गांव के हर व्यक्ति के लिए एक सामूहिक त्यौहार बन गया जिसमें सभी लोग मिलकर अपनी श्रद्धा व्यक्त किए। मौके पर कुमार ट्रेडर्स के संचालक उदित कुमार,सुमित महतो,अजय महतो,राहुल महतो एवं सूरज प्रसाद समेत सैकड़ो श्रद्धालु शामिल रहे।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed