पलामू

पलामू: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई संपन्न, निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा

पलामू: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई।समाहरणालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में डीसी ने डीएमओ से पिछली बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की जानकारी ली।

डीएमओ सुनील कुमार ने अवैध खनन पर कार्रवाई का प्रतिवेदन उपलब्ध कराया। इस दौरान उन्होंने बताया कि जुलाई महीने में खनन विभाग स्तर से अबतक अवैध परिवहन व खनन कर रहे कुल 35 वाहनों को जब्त किया गया है। साथ ही 20 लाख 59 हज़ार रुपये बतौर जुर्माना भी वसूला गया वहीं कुल 7 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है। इसी तरह वन प्रमंडल पदाधिकारी स्तर से अवैध खनन से जुड़े एक वाद दायर किया गया है।

वहीं जिला परिवहन कार्यालय के तरफ से 19 वाहनों को जब्त कर 5 लाख 29 हज़ार रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया है।इसके अलावे अलग-अलग अंचलों के द्वारा की गयी कार्रवाई में 28 वाहन ज़ब्त किये गये है जिसमें सबसे अधिक हरिहरगंज में 06 वाहन ज़ब्त किये गये हैं।

इस दौरान सतबरवा, चैनपुर, मनातू, लेस्लीगंज, पाटन, मोहम्मदगंज, हैदरनगर एवं तरहसी में शून्य वाहन की जब्ती की गयी है।

इस अवसर पर उपरोक्त के अलावे पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन,वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार, तीनों एसडीओ, सहायक समाहर्ता, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी सीओ,सभी थाना प्रभारी समेत प्रदूषण से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित थे।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।