गढ़वा व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता हरिनारायण धर दुबे की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

On: August 20, 2025 1:19 PM

---Advertisement---
गढ़वा: गढ़वा व्यवहार न्यायालय परिसर में मंगलवार को अधिवक्ता दिवंगत हरिनारायण धर दुबे की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा सहित न्यायिक पदाधिकारी व अधिवक्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वे एक सहृदय, मिलनसार और बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। उनका योगदान गढ़वा व्यवहार न्यायालय को हमेशा याद रहेगा। अधिवक्ता जगत में उनकी कमी लंबे समय तक खलती रहेगी।
इस मौके पर दिवंगत अधिवक्ता के पुत्र अधिवक्ता सौरभ धर दुबे भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पिता से बहुत कुछ सीखा है और उनके आदर्श व विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं पूर्व बार अध्यक्ष अधिवक्ता गौतम कृष्ण सिन्हा ने उन्हें याद करते हुए कहा कि हरिनारायण धर दुबे के साथ उन्होंने चार दशक तक काम किया है। वे अद्वितीय प्रतिभा के धनी थे।
कार्यक्रम में मौजूद न्यायिक पदाधिकारी
श्रद्धांजलि सभा में एडीजे-1 दिनेश कुमार, एडीजे-2 प्रभात शर्मा, एडीजे-3 शिवनाथ त्रिपाठी, एसीजेएम कुमार विपुल, मजिस्ट्रेट त्रिपाठी, अनुलिका कुमार, नरेंद्र कुमार, मोनिका प्रसाद, महेंद्र पंडित, राजेंद्र प्रसाद सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में शामिल अधिवक्ता
अधिवक्ताओं में जितेन्द्र तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, प्रमोद सोनी, विकास चोबे, शिव हरे, प्रेमनाथ सिंह, चंदा देवी, मदन कुमार, धर्मेंद्र पाठक, शिवम तिवारी, सुधीर सिन्हा, अजीत सिन्हा, संजय भारती, सोमनाथ विश्वकर्मा, ललित पांडेय, आलोक मिश्रा, रवि दुबे, मो कासिम, भानु गोंड, अब्दुल अजीज, राकेश त्रिपाठी, अंकेश नारायण, जयपूर्णा विश्वकर्मा, प्रविंद शाहू, आलोक सिन्हा, सतनारायण सिन्हा, उमा सिन्हा, सुबोध वर्मा, दीपक सिंह, संजीव पांडे, अनुराग चंदेल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।
श्रद्धांजलि सभा में न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि दिवंगत अधिवक्ता हरिनारायण धर दुबे की स्मृतियां और उनका योगदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा।