---Advertisement---

बिशुनपुरा अंचल के नए सीओ खगेश कुमार ने पदभार ग्रहण किया

On: August 25, 2025 9:42 PM
---Advertisement---

अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा(गढ़वा): बिशुनपुरा अंचल में सोमवार को नए अंचलाधिकारी खगेश कुमार ने किया पदभार ग्रहण। उन्हें यह जिम्मेदारी बीडीओ सह सीओ राजेश कुमार ने सौंपी। पदभार ग्रहण करने के बाद निवर्तमान सीओ ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दी।

अंचल कार्यालय परिसर में इस मौके पर कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम का माहौल औपचारिकता और आत्मीयता से भरा रहा। सभी ने नए अंचलाधिकारी से उम्मीद जताई कि वे क्षेत्र की समस्याओं के समाधान में तेजी लाएंगे। पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में खगेश कुमार ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का त्वरित निपटारा होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी नागरिक को अंचल कार्यालय में अपनी परेशानी लेकर बार-बार भटकना नहीं पड़ेगा।

नए सीओ ने कहा कि वे पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम करेंगे और जनता को बेहतर सेवा उपलब्ध कराना ही उनका मुख्य उद्देश्य होगा। मौके पर प्रखंड के विभिन्न कर्मी और अंचल कर्मचारी भी उपस्थित थे, जिन्होंने नए सीओ के साथ सहयोग का भरोसा दिलाया। बिशुनपुरा अंचल में नए सीओ के पदभार ग्रहण करने से लोगों में नई उम्मीदें जगी हैं। ग्रामीणों का मानना है कि यदि समस्याओं का त्वरित समाधान होता है तो क्षेत्र के विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद

पलामू: दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की बाइक अनियंत्रित,मौत,परिजनों में कोहराम

झारखंड:मंत्री इरफान के स्वास्थ्य विभाग में एक और घोटाले की बदबू,मुख्य सचिव ने दी अपर सचिव को जांच के आदेश

गढ़वा:महासंभूति तर्कब्रह्म बाबा श्री श्री आनंदमूर्ति जी के 105 वें जयंती पर भव्य कार्यक्रम संपन्न

जुस्को स्कूल साउथ पार्क में मना मजदूर दिवस, सहायक कर्मियों को किया गया सम्मानित