---Advertisement---

स्कूल के बाथरूम में मिली 5वीं की छात्रा की जली हुई लाश, गुस्साए परिजनों का बवाल

On: August 27, 2025 6:12 PM
---Advertisement---

पटना: राजधानी के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र स्थित आमला टोला कन्या विद्यालय में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। विद्यालय के बाथरूम में कक्षा 5 की छात्रा जोया परवीन (निवासी दमडीया) संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आ गई। बुरी तरह झुलसी छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद बवाल

घटना की खबर फैलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। गुस्साए लोगों ने स्कूल परिसर में जमकर तोड़फोड़ की। कई कमरों में खिड़की-दरवाजे तोड़ दिए गए। स्कूल के बाहर लोगों ने जाम लगाया और आगजनी भी की। हंगामा इतना बढ़ा कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को भीड़ के गुस्से का सामना करना पड़ा। कुछ पुलिसकर्मियों को लोगों ने थप्पड़ भी जड़ दिए।

पुलिस ने लिया हालात पर काबू

बढ़ते हंगामे के बीच पुलिस बल तैनात कर भीड़ को स्कूल से हटाया गया। सभी शिक्षकों और स्टाफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने महिला शिक्षिकाओं के साथ दुर्व्यवहार भी किया। फिलहाल, माहौल को शांत करने की कोशिश की जा रही है।

घटनास्थल पर मौजूद सिटी एसपी सेंट्रल दीक्षा ने बताया कि मृतक छात्रा कुछ दिनों से स्कूल नहीं आ रही थी और मंगलवार को वह स्कूल आई थी। प्रारंभिक जांच में केरोसीन से जलने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस को बाथरूम में किसी और के होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। सिटी एसपी ने कहा कि हंगामा करने वालों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोग इस घटना को संदिग्ध बता रहे हैं। उनका कहना है कि बच्ची के साथ कुछ गलत हुआ है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अनंत सिंह ने विधायक पद की शपथ ली, CM नीतीश के पैर छूकर लिया आशीर्वाद; देखें VIDEO

बिहार में 5 सहेलियों ने एक साथ खाया जहर, 4 की मौत; पुलिस के आने से पहले शवों को जलाया

समलैंगिक संबंध बनाने से किया इंकार, बुआ ने रूद्राक्ष की माला से भतीजी को गला घोंटकर मार डाला; कई महिलाओं को बना चुकी है शिकार

खाकी पर उठे सवाल! पुलिस-चोर मुठभेड़ में दो बहनों को लगी गोली, जानिए पूरा मामला

पूर्णिया में युवती से गैंगरेप: जबरन शराब पिलाकर नचाया, फिर 6 युवकों ने की दरिंदगी, युवती की हालत नाजुक; मुख्य आरोपी मोहम्मद जुनैद गिरफ्तार

पटना: गोला रोड में बेकाबू थार का कहर, आधा दर्जन लोगों को कुचला,गुस्साई भीड़ ने फूंकी गाड़ी