---Advertisement---

झारखंड में आज से साइक्लोन का प्रभाव, रांची, गढ़वा, पलामू समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

On: August 30, 2025 8:32 AM
---Advertisement---

Jharkhand Weather: झारखंड में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। शनिवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने राज्य के सात जिलों— रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू और गढ़वा— में शनिवार और रविवार को भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

अगले चार दिन तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले चार दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा चलने और वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं। लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

बंगाल की खाड़ी से सक्रिय हुआ सिस्टम

बीते दिनों बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र अब ओड़िशा को पार कर छत्तीसगढ़ के मध्य भाग पर केंद्रित है। इससे जुड़ा एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है, जिसका असर झारखंड पर भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा मानसून ट्रफ झारखंड के दक्षिणी हिस्से से होते हुए ओड़िशा के कलिंगपट्टनम से गुजरकर बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है, जो फिलहाल पूरी तरह सक्रिय है।

सामान्य से अधिक बारिश

इस बार मानसून ने झारखंड में अच्छी बारिश दी है। एक जून से 28 अगस्त तक राज्य में 1007.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो कि सामान्य वर्षापात 778.3 मिमी से 29 फीसदी अधिक है। राजधानी रांची में इस अवधि के दौरान 1280.6 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य वर्षापात 794.8 मिमी से 61 फीसदी अधिक है।

तेजी से हो रही बारिश से जहां किसानों को फसलों के लिए पर्याप्त पानी मिल रहा है, वहीं कई इलाकों में जलभराव और सड़क क्षतिग्रस्त होने की समस्या भी सामने आ सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और बिजली चमकने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : रिंकू सिंह के समर्थन में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की सभा, कहा-भारत को जीताना है

चतरा: मैट्रिक छात्र को 10 दिनों तक कथित बेवजह हिरासत में रखने का मामला,हाई कोर्ट गंभीर,एसपी से कोर्ट में किया जवाब तलब

झारखंड की महिलाओं को मिलेंगे 20 हजार रुपये, बस करना होगा ये काम

सीएम हेमंत अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे, पाहन चुनाव में हिस्सा लिया, जन समस्याएं सुनी समाधान का भरोसा दिया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:हर घर नल, हर घर जल का संकल्प,डॉली मल्लिक को मिल रहा अपार जनसमर्थन

जमशेदपुर: बारात निकली, समधी मिलन हुआ… बड़े धूमधाम से कुत्तों संग हुई बच्चों की शादी, जानिए क्या है पूरा मामला