---Advertisement---

बागुनहातु सार्वजनिन दुर्गा एवं काली पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न

On: August 31, 2025 10:16 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : समाजसेवी सह के. के. बिल्डर्स के निदेशक विकास सिंह ने बागुनहातु दुर्गापूजा मैदान में विधिवत भूमि पूजन कर दुर्गापूजा पंडाल का उद्घाटन किया। इस अवसर श्री सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे।
विदित हो कि वर्ष 1980 से ही बागुनहातु सर्बजनिन दुर्गा एवं काली पूजा समिति के तत्वावधान में शक्ति की महादेवी, जगतजननी माँ दुर्गा व् माँ काली जी की पूजा अर्चना की जाती रही है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरी श्रद्धा, भक्ति और समर्पण के साथ माँ दुर्गा जी की पूजा का एक विशाल आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। समिति के द्वारा यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित मेला का भी प्रबंध किया जाता है। इसी सन्दर्भ में आज भूमिपूजन कर पूजा हेतु आगे के कार्यक्रमों का शुभारम्भ कर आगे की गतिविधियों को सुनियोजित तरीके से करने की रूपरेखा तैयार की गयी।
इस मौके पर समाजसेवी सुशांतो पांडा, समिति अध्यक्ष पोरेश नाथ महतो, सचिव विप्लव नामता, कोषाध्यक्ष – राहुल चौधरी, समाजसेवी सह सदस्य मछिन्दर निषाद, सुभाष प्रमाणिक, अनुभव सिन्हा, जीवन साहू, गामा साहू, विशाल महतो, राजेश गोस्वामी, विश्वनाथ गुप्ता,माला नामता, सरस्वती देवी, मम्पी राय,सुनीता देवी सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का छठा दिवस संपन्न, “प्रभु राम जानकी विवाह” प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु

जमशेदपुर: पेट्रोल डीजल के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

सेगमेंट में पहली बार ट्विन-सिलेंडर सीएनजी किट के साथ लॉन्च,निसान ग्रेवाइट,82,999 रुपये में मिलेगी सरकार प्रमाणित सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट

“आपन सरस्वतिया” अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, दूसरे दिन भी जारी रहा नदी सफाई कार्य

शहर के वार्ड 10 में नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ, जलजमाव से मिलेगी राहत

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी