रांची: सीआईटी में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आज, 21 दिनों तक चलेगा इंडक्शन प्रोग्राम
Vishwajeet
September 15, 2025 (Last updated: September 15, 2025) 1 minute read
रांची: कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में मंगलवार को “जानकी-25” कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (JUT) के कुलपति डॉ. डी. के. सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के तहत मंगलवार को नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 21 दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम चलेगा। इस दौरान विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम होंगे, जिनमें विशेषज्ञों द्वारा करियर काउंसलिंग, खेलकूद, विशेष व्याख्यान, अनुशासन संबंधी जानकारी, अकादमिक नियमों की जानकारी आदि से विद्यार्थी रूबरू होंगे।
मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।