---Advertisement---

गिरिडीह में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, हथियार और विस्फोटक बरामद

On: September 25, 2025 7:25 PM
---Advertisement---

गिरिडीह: पुलिस और सीआरपीएफ को नक्सल विरोधी अभियान में एक और अहम कामयाबी मिली है। मधुबन थाना क्षेत्र के सतकीरा और पारसनाथ की पहाड़ियों में चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के ठिकानों से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त किए।

सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना पर सीआरपीएफ की 203 और 154 बटालियन की टीम ने जोकाई नाला और चीरवाबेड़ा इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार और सामग्री बरामद हुई।

बरामद सामान में एक एसएलआर राइफल, एक 3.3 राइफल, 113 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन पाउच, करीब 700 मीटर कोडेक्स वायर और 23 डेटोनेटर शामिल हैं।

सुरक्षाबलों का मानना है कि इन हथियारों और विस्फोटकों का इस्तेमाल नक्सली किसी बड़े वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। हालांकि, समय रहते कार्रवाई से उनकी योजना विफल कर दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इलाके में सर्च अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि नक्सलियों के शेष ठिकानों को भी ध्वस्त किया जा सके।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गिरिडीह: नगर निगम चुनाव प्रचार की तिथि खत्म होने के बाद बाबूलाल मरांडी की एक होटल में कथित बैठक, प्रशासन ने रोका, सियासत गर्म

झारखंड में झामुमो नेता की निर्मम हत्या, जंगल में मिली अधजली लाश; आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

सऊदी अरब से 4 माह बाद रांची पहुंचा प्रवासी मजदूर का शव, परिवार ने लेने से किया इनकार

गिरिडीह: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, नक्सली ठिकानों से 20 राइफल और गोला-बारूद बरामद

गिरिडीह में दो नाबालिग बच्चियों से गैंगरेप केस का खुलासा, पूर्व प्रेमी ने अपमान का बदला लेने के लिए रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार

झारखंड की दो बेटियों का अपहरण, बंगाल में रेप; ट्रक ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार