---Advertisement---

कृषि मंडियों की बदहाल व्यवस्था पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की गंभीर

On: September 28, 2025 12:10 PM
---Advertisement---

रांची : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा और प्रतिनिधिमंडल ने खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से मुलाकात की।

बैठक में राज्य के कृषि मंडियों में पानी, बिजली, साफ-सफाई और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी पर विस्तार से चर्चा हुई।

मंत्री ने चैंबर के सुझावों को सकारात्मक बताते हुए कहा कि किसानों के हित में कृषि मंडियों को सशक्त और उपयोगी बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मंडियों की स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार के सहयोग से कृषि व्यापार को नई दिशा मिल सकती है और आधुनिक कृषि बाजार विकसित किए जा सकते हैं। चैंबर के आग्रह पर मंत्री ने शीघ्र ही स्थल निरीक्षण और विभागीय समीक्षा करने की घोषणा की।

रांची । फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा और प्रतिनिधिमंडल ने खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले से संबंधित मामले में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से मुलाकात की।

बैठक में राज्य के कृषि मंडियों में पानी, बिजली, साफ-सफाई और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई।

मंत्री ने चैंबर के सुझावों को सकारात्मक बताते हुए कहा कि किसानों के हित में कृषि मंडियों को सशक्त और उपयोगी बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मंडियों की स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार के सहयोग से कृषि व्यापार को नई दिशा मिल सकती है और आधुनिक कृषि बाजार विकसित किए जा सकते हैं। चैंबर के आग्रह पर मंत्री ने शीघ्र ही स्थल निरीक्षण और विभागीय समीक्षा करने की घोषणा की है ।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now