---Advertisement---

बारातियों से भरी बस की ट्रक से भीषण टक्कर, 3 बच्चों की मौत, 8 लोग घायल

On: March 23, 2024 11:46 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

लोहरदगा:- जिले से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार की देर रात बारातियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 3 बच्चों की मौत हो गई, हादसे में मारे गए बच्चों की उम्र छह माह से छह साल के बीच थी। ट्रक का ड्राइवर काफी देर तक ड्राइविंग सीट पर फंसा रहा। हादसे में ट्रक चालक समेत 8 लोग घायल भी हो गए हैं। पुलिस ने शनिवार (23 मार्च) को इस घटना की जानकारी दी है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बस गुमला जिले की ओर जा रही थी, यह दुर्घटना राजधानी रांची से लगभग 60 किलोमीटर दूर कुडू इलाके के ताती गांव के पास शुक्रवार की रात को हुई।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें