---Advertisement---

ऑफिस में छुट्टी ना मिलने से सनकी युवक ने चार साथियों को चाकू घोंपा, वीडियो वायरल

On: February 7, 2025 3:13 AM
---Advertisement---

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक सनसनीखेज खबर आ रही है जहां ऑफिस में छुट्टी ना मिलने से युवा करने अपने चार साथियों को चाकू घोंपकर बुरी तरह घायल कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कोलकाता की सड़कों पर एक सनकी युवक का आतंक देखने को मिला है. यह सनकी युवक कोई और नहीं, बल्कि पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग में तैनात एक सरकारी कर्मचारी है.इस युवक ने चार लोगों को चाकू घोंप दिया.

बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने ऑफिस में छुट्टी के लिए आवेदन किया था, लेकिन किसी कारणवस उसकी छुट्टी मंजूर नहीं हुई. इससे युवक आक्रोशित हो गया था.

कोलकाता पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान अमित कुमार सरकार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि छुट्टी ना मिलने से नाराज आरोपी ने अपने ऑफिस के बाहर बीच सड़क पर अपने साथियों के ऊपर हमला किया. घटना न्यू टाउन टेक्निकल एजुकेशन बिल्डिंग के पास गुरुवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की है. आरोपी की तैनाती भी इसी दफ्तर में है. जानकारी के मुताबिक आरोपी छुट्टी ना मिलने पर नाराज होकर ऑफिस से बाहर निकला. इतने में सामने से आ रहे उसके तीन सहकर्मियों ने उससे गुस्से का कारण पूछ लिया. इससे उसका गुस्सा सातवें आसमान पर चला गया.

पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया

आरोपी ने इसी गुस्से में इन तीनों ही सहकर्मियों के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर दिए. इसके बाद आरोपी वही चाकू हाथ में लिए रोड पर घूमते नजर आया. सूचना मिलने पर मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश की. इस दौरान आरोपी को चाकू फेंकने को कहा गया. बावजूद इसके आरोपी कुछ देर तक तो चाकू हाथ में लिए रहा, लेकिन बाद में फेंक दिया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल उसे टेक्नो सिटी थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है.

तीनों सहकर्मियों की हालत नाजुक

उधर, आरोपी के हमले में घायल तीनों लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी अमित ने बताया कि उसने छुट्टी के लिए आवेदन किया था, लेकिन वहां से उसके और उसके पिता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई. इस बात से वह गुस्से में आकर इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी के साथ पूछताछ की जा रही है. हालांकि अब तक की जांच में पता चला है कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है. बावजूद इसके पुलिस घटना की तह में जाने की कोशिश कर रही है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन का विशेष आयोजन

पंजाब: विजिलेंस ब्यूरो मुख्यालय पर सीबीआई की रिश्वतखोरी के आरोप में छापामारी

प०बंगाल: नगर पालिका भर्ती घोटाले में ईडी का एक्शन, पूर्व मंत्री और टीएमसी नेता सुजीत बोस गिरफ्तार

जमशेदपुर: योगासन स्पोर्ट एसो० के तत्वाधान में छठवां जिला स्तरीय दो दिवसीय योगासन प्रतियोगिता संपन्न,अव्वल प्रतिभागी पुरस्कृत

जमशेदपुर:मदर्स डे पर कर्मचारियों ने मां को दिखाया अपना कार्यस्थल,एनरोज़ सैलॉन की पहल सराहना

एमजीएम:बीसीजी का टीका लगते ही नवजात का एमजीएम अस्पताल में हुआ निधन,परिजनों का हंगामा, मुकदमा दर्ज