चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब एक यात्री बस और तेज़ रफ्तार ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में दर्जनभर यात्री गंभीर रूप से घायल सटक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं, ट्रक का खलासी भी जख्मी है। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेजा गया।
यह हादसा पंडित रघुनाथ मुर्मू चौक, कांदरबेड़ा चौक के पास हुआ, जब नटराज बस रांची से जमशेदपुर जा रही थी और ट्रक डिमना चौक से रांची की ओर जा रही थी। इसी बीच कांदरबेड़ा मोड़ पर बस अचानक मुड़ गयी। जिससे ट्रक और बस में टक्कर हो गयी। ग्रामीणों ने रोजाना हो रही दुर्घटना को देखते हुए कांदरबेड़ा चौक के दोनों ओर फोर लेन सड़क पर स्पीड ब्रेकर की मांग की है।