---Advertisement---

भानु प्रताप शाही पर झूठा केस दर्ज कराया गया है, राज्यपाल से करेंगे जांच की मांग : ठाकुर प्रसाद महतो

On: July 25, 2024 3:18 PM
---Advertisement---

गढ़वा: भाजपा के जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विधायक भानु प्रताप शाही पर रमना थाने में झूठा एससी एसटी का मामला दर्ज कराया गया है। इसमें झामुमो नेता सह पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव व ताहीर अंसारी की मिलीभगत है। मामले में राज्यपाल से जांच की मांग करेंगे।

नेताओं ने कहा कि 20 जुलाई को विधायक सह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही रांची में आयोजित विस्तृत कार्यकारिणी की बैठक में संचालन कर रहे थे। विधायक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ कुछ भी असंसदीय भाषा का प्रयोग नहीं किया है। जिससे किसी व्यक्ति के जाति को ठेस पहुंचे। बल्कि भाजपा राज्य में विपक्ष में है। उस नाते जनता की दर्द को विधायक मंच से बयां कर रहे थे।

नेताओं ने कहा कि रमना थाने में बहियार खुर्द गांव निवासी राजेंद्र उरांव ने विधायक पर मुख्यमंत्री के विरुद्ध असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हुए जाति को ठेस पहुंचाने को लेकर एससी एसटी के तहत केस दर्ज कराया है। जो बिलकुल निराधार व बेबुनियाद है। नेताओं ने गढ़वा विधायक सह मंत्री मिथिलेश ठाकुर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे राज्य के नहीं बल्कि गढ़वा व भवनाथपुर के मंत्री हैं। लोक सभा चुनाव में जनता ने लोक सभा चुनाव में ही इंडी गठबंधन को सबख सिखाने का काम किया है। बावजूद झामुमो के लोग समझ नहीं पा रहे हैं। भाजपा नेताओं ने चुनौती देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता हेमंत सोरेन को कुर्सी से उतारने का काम अवश्य करेगी।

पत्रकार वार्ता में, जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी, जिला महामंत्री विकास स्वदेशी, बबलू पटवा, लक्ष्मीकांत पांडे आदि उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा:महासंभूति तर्कब्रह्म बाबा श्री श्री आनंदमूर्ति जी के 105 वें जयंती पर भव्य कार्यक्रम संपन्न

आर.के. पब्लिक स्कूल, मझिआंव में मासिक धर्म स्वास्थ्य, स्वच्छता और किशोरावस्था पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने की पहल

रांची में गढ़वा का जलवा: NPS गुरुकुलम् के तीन छात्रों ने स्टेट बॉक्सिंग में जीता गोल्ड

गढ़वा: पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ आरोपी नितेश गुप्ता के घर चिपकाया इश्तिहार

आर.के. पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई बाबा साहब की जयंती; संविधान निर्माता को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि