

पलामू; जेल में बंद अपराधियों ने पहले एक गैंग बनाया उसके पास जेल से छूटते ही प्लानिंग के तहत पहले तो कुछ दिन काम करने के लिए बाहर चले गए ताकि पुलिस और लोगों को ऐसा लगे कि वे सुधर गए हैं। लेकिन इसी बीच वे चुपचाप लौट के औल रंगदारी की खातिर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया। पुलिस को इस बात की फलक लग गई और पांच अपराधियों को धर दबोचा। जबकि कई फरार बताये जा रहे हैं।
घटनाओं के बाद पुलिस ने अनुसंधान के दौरान पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया। अन्य अपराधी फरार हैं। इस घटना में पलामू से बाहर के भी अपराधी शामिल थे।
जिले की एसपी रिष्मा रमेशन ने सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि सकेन्द्र उरांव टीएसपीसी का उग्रवादी रहा है। 2021-2022 में आगजनी की घटना के बाद जेल गया था। वहां रहकर आपराधिक गैंग तैयार किया था। जेल से निकलने के बाद एक प्लान के तहत सारे लोग कुछ दिन के लिए बाहर कमाने चले गए थे, ताकि लगे कि वे गलत काम छोड़ दिए हैं। बाहर से लौटने के बाद सभी ने एकजुट होकर रंगदारी-लेवी की योजना बनायी। योजना के तहत नौडीहा और छतरपुर में हाइवा जलाया गया। कई जगहों से अपराधियों ने रंगदारी भी वसूली के बाद आपस में बांटा था। गैंग में पलामू से बाहर के अपराधी भी शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 18, 2026
Akash Lohra
October 18, 2026




