---Advertisement---

चाईबासा:गाड़ी खाना स्थित बजरंग मंदिर परिसर में विश्वकर्मा पूजा का भव्य आयोजन

On: September 18, 2025 9:39 PM
---Advertisement---

चाईबासा: विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर चाईबासा गाड़ी खाना स्थित बजरंग मंदिर परिसर में विश्वकर्मा युवा मंच द्वारा भव्य पूजा समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों के लोग बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ उपस्थित रहे। विशेष रूप से युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को और भी सफल एवं प्रेरणादायी बना दिया।

गौरतलब है कि यह विश्वकर्मा युवा मंच के बैनर तले लगातार दूसरी बार विश्वकर्मा पूजा का सफल आयोजन है। मंच के सदस्यों ने बताया कि आने वाले समय में भी यह मंच सामाजिक, सांस्कृतिक और जनकल्याणकारी कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

पूजा कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं और समाज के लोगों ने एकजुट होकर इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

राज्यसभा चुनाव: 10 राज्यों की 37 सीटों के नतीजे घोषित, NDA ने मारी बाजी, ओडिशा-हरियाणा में कांग्रेस विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग

एक और बहुत बड़ी जंग, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में की एयर स्ट्राइक,अस्पताल पर निशाना, 400 की मौत 300 से अधिक घायल

अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक, अस्पताल और रिहायशी इलाकों में गिराए बम; 400 की मौत; 250 से ज्यादा घायल

सरायकेला: JLKM के कोल्हान अध्यक्ष सहित 7 गिरफ्तार, मारपीट और रंगदारी मांगने का आरोप

झारखंड: दो सगी बहनों से की शादी, पत्नियों के झगड़े में पिसा; तंग आकर पति ने लगाई फांसी

राज्यसभा चुनाव: ओडिशा में बीजेडी-कांग्रेस के 11 विधायकों ने बीजेपी के पक्ष में की क्रॉस वोटिंग, बिहार में NDA पांचों सीटें जीती, हरियाणा में काउंटिंग रूकी