रांची:- सांसद संजय सेठ के द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति के अवसर पर भव्य पतंग महोत्सव का आयोजन रातू रोड स्थित ओटीसी मैदान हेहल में दिन के 11:00 बजे से आयोजित की जाएगी।
विगत 16 सालों से नमो पतंग उत्सव का हो रहा है आयोजन
सांसद सेठ द्वारा विगत 16 सालों से यह आयोजन किया जा रहा है। 16 साल पूर्व जब पतंग उत्सव का आयोजन किया गया था तब स्वामी रामदेव बाबा के द्वारा इसकी शुरुआत की गई थी, उसके बाद से लगातार सांसद संजय सेठ के नेतृत्व में यह आयोजन होता आ रहा है। मूलत यह कार्यक्रम मोराबादी में आयोजित की जाती है। परंतु इस वर्ष मैदान में खादी मेला लगे होने के कारण यह आयोजन इस बार रातू रोड स्थित ओटीसी मैदान में आयोजित की गई है।
श्री राम मंदिर एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र वाली पतंग होंगे विशेष आकर्षण का केंद्र
सांसद सेठ ने कहा कल बच्चों के बीच पतंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही पतंग पर राम मंदिर एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चित्र वाली पतंग विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। साथ ही विभिन्न पतंगों की प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। प्रतियोगिता के उपरांत चूड़ा गुड का वितरण किया जाएगा।