---Advertisement---

प्यार के झांसे में फंसा कर हिंदू महिला का सालों तक किया यौन शोषण, शादी की बात पर बोला- पहले कबूल करो इस्लाम।

On: July 31, 2023 11:44 AM
---Advertisement---

बोकारो :- जिले में एक मुस्लिम युवक पर आरोप है कि उसने हिन्दू महिला को प्यार के झांसे में फंसाकर 7 सालों तक उसका यौन शोषण किया और शादी करने के नाम पर महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।

बताया जा रहा है कि महिला का पति दूसरे राज्य में कमाने गया था। इस दौरान आरोपी शमशाद महिला के घर के सामने फल और सब्जी का कारोबार करने लगा। इसी बीच शमशाद ने महिला से दोस्ती कर ली। फिर प्यार के नाम पर उसका 7 सालों तक यौन शोषण किया। आरोप है कि जब महिला ने शादी करने को कहा तो युवक ने उसे धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल करने के साथ-साथ प्रतिबंधित मांस खाने और गैर मर्द (विशेष समुदाय) के साथ शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव बनाया। जब महिला ने इन बातों को मानने से इनकार किया तो उसकी बेरहमी से पिटाई की गई।

यौन शोषण और धर्म परिवर्तन के दबाव से प्रताड़ित होकर महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने शमशाद से जान का खतरा भी बताया है। वहीं, पुलिस आरोपी की धरपकड़ के साथ-साथ मामले की छानबीन में जुट गई है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें