झारखंड

उड़ान से पहले विमान के इंजन में आई तकनीकी खराबी, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

झारखंड वार्ता

रांची: राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होने से टला। दरअसल, रांची-कोलकाता इंडिगो फ्लाइट के इंजन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण विमान को ग्राउंड कर दिया गया। इसके बाद इंजीनियर मौके पर पहुंचकर इंजन में आई खराबी की जांच शुरू कर दी गयी।

कोलकाता के लिए उड़ान भर रही थी फ्लाइट

जानकारी के अनुसार, रांची-कोलकाता इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E 7562 बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली थी, इसी बीच अचानक विमान के इंजन में कुछ तकनीकी खराबी आई। हालांकि अपनी सूझबूझ से पायलट ने विमान उड़ान रोकते हुए इसकी जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी और रिपेयरिंग टीम को दी।
आपको बता दें कि रांची-कोलकाता फ्लाइट जो रांची एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाली थी उसमें करीब 150 यात्री बैठे हुए थे लेकिन एयरपोर्ट में होने वाले एक बड़े हादसे को पायलट ने अपनी सूझबूझ से रोक दिया।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।