July 26, 2026

JBVNL गोदाम में लगी भीषण आग, कई ट्रांसफार्मर व विद्युत उपकरण जलकर खाक

Picsart_24-03-13_13-37-17-003.jpg

झारखंड वार्ता न्यूज

जमशेदपुर:- करनडीह स्थित झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड गोदाम में रखे ट्रांसफार्मरों में अचानक आग लग गई। इस आगलगी में कई ट्रांसफार्मर और विद्युत उपकरण जलकर खाक हो गए। आग की लपटें उठता देख बिजली विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई, इसके बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग को भी आग लगने की सूचना दी गई। मौके पर दमकल की एक गाड़ी पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई हैं।

ख़बर को शेयर करें।