झारखंड

खादगढ़ा सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी

ख़बर को शेयर करें

रांची: सुखदेव नगर थाना अंतर्गत खादगढ़ा सब्जी मंडी में बुधवार सुबह भीषण आग लगने की खबर है। अचानक इस आगजनी से अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। पहले तो बाजार के दुकानदार और स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग भड़कती जा रही थी उसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। इसके बाद आग पर काबू पाए जाने की खबर है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


बताया जाता है कि सब्जी मंडी के नीचे और ऊपरी फ्लोर पर भी आग लगने की खबर मिलते ही सभी दुकानदार मौके पर पहुंचे और अपने दुकानों में रखे सामानों को हटाने में लग गए।

संभावना व्यक्त की जा रही है कि या तो शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है या फिर किसी असामाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।