---Advertisement---

ईद,सरहुल और रामनवमी को लेकर सिल्ली थाना में शांति समिति की बैठक की गई

On: March 31, 2025 2:35 AM
---Advertisement---

सिल्ली:-सिल्ली थाना परिसर में रविवार को ईद,सरहुल और रामनवमी को लेकर सिल्ली थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक का संचालन मोहम्मद फारूख ने किया। वहीं थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने कहा कि पूर्व की भांति ही उक्त सभी त्यौहार को शांतिपूर्ण व भाईचारगी के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जाए। त्योहार के दौरान यदि नवयुवक सड़क सुरक्षा का पालन न करते हुए तेज रफ्तार में दो पहिया वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर पुलिस द्वारा कठोर कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा।

बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने पेयजल सुविधा,स्वास्थ्य चिकित्सा एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सदस्यों ने कहा कि सिल्ली वासियों की सामूहिक भागीदारी से त्यौहार में शांति व्यवस्था कायम रहेगा एवं विधि व्यवस्था संधारण में प्रशासन को मदद मिलेगी। इसी क्रम में रांची जिला परिषद उपाध्यक्ष बिना चौधरी ने कहा कि ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व के मद्देनजर सिल्ली में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की आवश्यकता है। पर्व त्यौहार खुशियां मनाने और एक दूसरे से प्रेम बांटने का अवसर प्रदान करता है। मौके पर प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बडाईक,उप प्रमुख आरती देवी, पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव, नरोत्तम गोराई,मनोज रजक,कमल किशोर कुशवाहा, रविन्द्र करमाली,शांति समिति के सदस्य, प्रबुद्धजन,समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला

जमशेदपुर:बोड़ाम,आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, सात गिरफ्तार

देवघर: जंगल में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार

चाईबासा: अवैध शराब के खिलाफ रेड करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर तीर धनुष लैस ग्रामीणों का हमला,ASI घायल